यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा : वैकल्पिक विषय


Choose Optionalसिर्फ यह कह कर कि यह विषय एक लोकप्रिय वैकल्पिक विषय है या सबसे अधिक स्कोरिंग विषय है उसे चुन लेना वास्तव में उद्देश्य की पूर्ति के लिये पर्याप्त नहीं है जब तक कि उम्मीदवारों को उस विषय से जुड़ी एक साफ तस्वीर नहीं मिलती। इसलिए, यहां हम सबसे अच्छे वैकल्पिक विषयों से संबंधित जानकारियों के माध्यम से से आईएएस परीक्षा के लिए सर्वोत्तम वैकल्पिक विषय कैसे चुने, इस बारे में एक विचार करेंगे।

एक अच्छे वैकल्पिक विषय की सफलता की दर ही उस विषय को सबसे लोकप्रिय वैकल्पिक विषय बनाती है। इसलिए, यहां हम यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों की सूची लेकर आये हैं। इन विषयों को उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर लिया गया है, जिन्होंने इन विषयों को वैकल्पिक और अंतिम पसंद के रूप में चुना था। नीचे दी गई सूची यूपीएससी 2016 सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पर आधारित है।

क्रम संख्या  वैकल्पिक विषय परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवार सफल होने वाले कुल उम्मीदवार सफलता दर
1 Agriculture 220 41 18.6
2 Medical Science 98 16 16.3
3 Animal Husbandry & Veterinary Science 65 8 12.3
4 Economics 326 37 11.3
5 Psychology 1061 116 10.9
6 Anthropology 345 37 10.7
7 Public Administration 3201 337 10.5
8 Political Science 1320 85 6.4
9 Geography 4049 236 5.8
10 Sociology 1555 89 5.7

नीचे दिए गए ये अन्य विषय हैं जो यूपीएससी 2016 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों के रूप में लिए गए हैं और पसंद किए गए थे।

क्रम संख्या  वैकल्पिक विषय परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवार सफल होने वाले कुल उम्मीदवार सफलता दर
1 Chemistry 124 7 5.6
2 Commerce and Accountancy 266 15 5.6
3 History 3870 212 5.5
4 Law 365 19 5.2
5 Philosophy 2092 84 4
6 Zoology 484 18 3.7
7 Mathematics 277 8 2.9

इसके अलावा, कई उम्मीदवारों ने वैकल्पिक विषय के रूप में साहित्य का चयन किया था, हालांकि कुछ साहित्य विषयों ने 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों की सूची मे अपना स्थान बना लिया था, लेकिन उन्हें यहां हम नीचे  एक अलग सूची के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

क्रम संख्या वैकल्पिक साहित्य विषय परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवार सफल होने वाले कुल उम्मीदवार सफलता दर
1 Assamese 5 2 40
2 Punjabi 19 5 26.3
3 Gujarati 42 7 16.7
4 Kannada 84 14 16.7
5 Marathi 42 7 16.7
6 English 40 6 15
7 Urdu 29 4 13.8
8 Tamil 225 29 12.9
9 Sanskrit 122 10 8.2
10 Malayalam 67 5 7.5
11 Pali 255 18 7.1
12 Telugu 147 9 6.1
13 Hindi 974 56 5.7

हम सभी को यह सलाह देते हैं कि केवल विषय सफलता दर पर न जाएं, इसके बजाय उम्मीदवारों की कुल संख्या की तलाश करें, जिन्होंने किसी विशेष वैकल्पिक विषय को चुना है और उसके साथ अनुशंसित कुल संख्या वाले उम्मीदवारों के वैकल्पिक विषय। उम्मीदवारों को यह भी याद रखना चाहिए कि ये केवल सिर्फ सूचियां हैं और उन्हें अपने लिये एक बेहतर वैकल्पिक विषय चुनना चाहिए, जिस विषय में उम्मीदवार की रुचि हो, बजाय इसके कि वह कितना लोकप्रिय या स्कोरिंग है। वैकल्पिक विषय चुनने से पहले उस विषय से जुड़ी अध्ययन सामग्री की उपलब्धता के बारे में भी सोचना चाहिए क्योंकि आपको वैकल्पिक विषय के स्रोत को खोजने के लिए अपने कीमती समय और धन का दुरुपयोग नहीं करना है।

आईएएस उम्मीदवार सूची के माध्यम से अपने विषय के चुनाव के लिये एक रूपरेखा प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि उनके पास अभी तक फैसला करने के लिए समय बचा है कि किस वैकल्पिक विषय का चयन किया जाए और फिर उनके साथ यूपीएससी की तैयारी की जाए।


अन्य उपयोगी लेख


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"