(ट्रेंड एनालिसिस) भारतीय राजनीति एवं शासन (Indian Polity) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

ट्रेंड एनालिसिस : यूपीएससी प्रीलिम्स (भारतीय राजनीति एवं शासन)


http://iasplanner.com/civilservices/images/Indian-Polity-Trend-Analysis.jpg

वर्ष 2017 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। इस बार इस परीक्षा मे प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन)  में भारतीय शासन व्यवस्था से तकरीबन 23 प्रश्न पूछे गये थे। जो पिछले कुछ सालों में पूछे गये प्रश्नों की तुलना में अधिक थे। यूपीएससी के प्रीलिम्स परीक्षा के जीएस प्रश्नपत्रों को देखनेण पर हमें यह पता चलता है कि पूर्व राजनीति विषय से पूछे जाने वाले सवालों की संख्या कम थी। लेकिन वर्ष 2017 की परीक्षा में वर्ष 2016 की अपेक्षा प्रश्नों की संख्या तकरीबन 7 से बढ़कर 23 हो गई।

परीक्षाओं में यूपीएससी द्वारा किये जाने वाले इस प्रकार के आश्चर्यजनक बदलाव यह दर्शाते हैं, कि आप परीक्षा के किसी भी भाग को छोड़ना या उसके महत्व को कम आंकना उचित नही है। निम्नलिखित तालिका में इस परिवर्तन को समझ सकते है:

परीक्षा का वर्ष

 भारतीय राजनीति एवं शासन से पूछे गये प्रश्नों की संख्या

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2013

16 प्रश्न

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2014

12 प्रश्न

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2015

13 प्रश्न

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2016

7 प्रश्न

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2017

23 प्रश्न

इस प्रकार से पूछे गये प्रश्नों पर ये नतीजा यह दर्शाता है कि विषयों के कुछ उपखंड ऐसे भी हैं जिनका आपको अध्ययन करना चाहिए, भले ही वे आपको महत्वपूर्ण लगें या न लगें। उदाहरण के लिये - प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, संसद और कार्यकारी तथा अन्य जैसे विधेयकों को पारित करने की तंत्र / प्रक्रिया और राजनीति से संबंधित किसी भी मौजूदा मामलों से संबंधित विषय हैं।

भारतीय राजनीति के प्रत्येक उपखंड के महत्व के बारे में बेहतर समझने के लिए, हम आपको यूपीएससी प्रीमिम्स के जीएस पेपर  - 1 का वर्ष 2013 से लेकर वर्ष 2016 तक के सवालों का विस्तृत विवरण दे रहें हैं।

परीक्षा का वर्ष

प्रत्येक उपखंड से पूछे गये प्रश्नों की संख्या

  कार्यकारी / विधानमंडल
Executive/Legislature
मंत्रालयों / निकायों
Ministries/Bodies
स्थानीय निकाय
Local Bodies
विधेयक / अधिनियम / योजनाएं
Bills/Acts/Schemes
बुनियादी संवैधानिक विशेषताएं
Basic Constitutional Features
न्यायतंत्र
Judiciary
वर्ष 2013 8 2 1 1 4
वर्ष 2014 6 1 3 2
वर्ष 2015 5 1 1 6
वर्ष 2016 3 1 3  

वर्ष 2017 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में राजनीति से पूछे गये सवाल प्रत्यक्ष और अधिकतर सरल थे। जो अभ्यर्थी इस विषय तथा इससे जुड़ी मूलभूत जानकारियों का अध्ययन करते हैं वे इस विषय में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। इस विषय से इतनी बड़ी संख्या में आने वाले सवालों के कारण वर्ष 2017 की आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा में संविधान और शासन खण्ड का एक प्रमुख महत्व व स्थान रहा।


कुछ महत्वपूर्ण लेख व आईएएस परीक्षा के लिये अध्ययन सामग्री।

Hindi Medium Indian Polity Study Material


अन्य लेख

English Medium Indian Polity Study Material


Article: How to Prepare Indian Polity
(Pre & Mains)

Explore more about
Indian Polity and Governance

data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"