आईएएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम: कोंकणी

Union Public Service Commission

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

कोंकणी (भारतीय भाषा विषय)

प्रश्नपत्र - 1

नोट- उत्तर कोंकणी में लिखनें होंगे।

खण्ड-क (कोंकणी भाषा का इतिहास)

  1. भाषा का उद्भव और विकास तथा इस पर पड़्ने वाले प्रभाव।
  2. कोंकणी भाषा के मुख्य रुप तथा उनकी भाषाई विशेषताएं।
  3. कोंकणी भाषा में व्याकरण तथा शब्दकोष संबंधी कार्यकारक, क्रिया विशेषण, अवयय तथा वाच्य के अध्ययन सहित।
  4. पुरानी मानक कोंकणी, नयी मानक कोंकणी तथा मानकी-करण की समस्याएं।

खण्ड-ख (कोंकणी साहित्य का इतिहास)

उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाएगी की वे कोंकणी साहित्य तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भली-भाँति परिचित हों तथा इससे उठने वाली समस्याओं तथा मुछों पर विचार करने में सक्षम हों।

  1. कोंकणी साहित्य का इतिहास-प्राचीनतम संभावित स्रोत से लेकर वर्तमान काल तक मुख्य कृतियों, लेखकों और आंदोलनों सहित।
    (i) कोंकणी साहित्य के उत्तरोत्तर निर्माण की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि।
    (ii) आदिकाल से आधुनिक काल तक कोंकणी साहित्य पर पड़ने वाले भारतीय और पाश्चात्य प्रभाव।
    (iii) विभिन्न क्षेत्रों और साहित्यिक विधाओं में उभरने वाली आधुनिक प्रवृत्तियाँ-कोंकणी लोक साहित्य के अध्यय सहित।

प्रश्नपत्र - 2

नोट- उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे।

कोंकणी साहित्य की मूलपाठ विषयक समालोचना

यह प्रश्न-पत्र इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि उम्मीदवार की आलोचना तथा विश्लेषण क्षमता की जांच हो सके।
    उम्मीदवारों से कोंकणी साहित्य के विस्तृत परिचय की अपेक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि उन्होंने निम्नलिखित पाठ्य-पुस्तकों मूल में पढ़ा है अथवा नहीं।

खण्ड क (गद्य)

  1. (क) कोंकणी मनसगंगोत्री: (पद्य के अलावा) प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।
    (ख) ओल्ड कोंकणी लैंग्वेज एंड लिट्रेचर, दी पोर्चुगिज़ रोल: प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।
  2. (क) ओट्मो डेन्वचरक: ए. वी. डा. क्रुज़ का उपन्यास।
    (ख)  वडोल आनी वरेम : एंटोनियों पटेरा का उपन्यास।
    (ग) डेवाचे कुरपेन: वी. जे. पी. सल्दाना का उपन्यास।
  3. (क) वज्रलिखानी- शेनॉय गौइम-बाब: (शांताराम वर्डे वल्खलिकर द्वारा संपादित संग्रह)
    (ख)  कोंकणी ललित निबंध:
    श्याम वेरेंकर द्वारा संपादित निबंध संग्रह।
    (ग) तीन दशकम:
    चंद्रकांत केणि द्वारा संपादित संग्रह।
  4. (क) डिमांड: पुंडलीक नाइक का नाटक।
    (ख) कादम्बिनी ए मिसलेनी आफ़ मार्डन प्रोज: प्रो. ओ. जे. एफ़. गोम्स तथा श्रीमती पी. एस. तदकोदकर द्वारा संपादित।
    (ग) रथा त जे ओ घुदियो। श्रीमती जयंती नाईक।

खण्ड ख (गद्य)

  1. (क) इवअणि मोरी- एहुआर्डो ब्रंनो डिसूजा द्वारा रचित काव्य।
    (ख) अब्रवंचम यज्ञदान: लुईस मेस्केरेनहास।
     
  2. (क) गोडडे रामायण: आर. के. राव द्वारा संपादित।
    (ख) रत्नाहार I एंड II क्लेक्शन आफ़ पोयम्स:
    आर. वी. पंडित द्वारा संपादित।
  3. (क) जयो जुयो-पोयम्स- मनोहर एल. सरदेसाई।
    (ख) कनादी माटी कोंकणी कवि:
    प्रताप नाईक द्वारा संपादित कविता संग्रह।
  4. (क) अदृष्टाचे कल्ले: पांडुरंग भंगुई द्वारा रचित कविताएं।
    (ख) यमन:
    माधव बोरकर द्वारा रचित कविताएं।

यूपीएससी हिंदी माध्यम सिलेबस के मुख्य पृष्ठ में जाने के लिये यहां क्लिक करें।


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"