आईएएस परीक्षा के लिए सबसे अधिक स्कोरिंग वैकल्पिक विषय कौन सा है?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सबसे अधिक स्कोरिंग वैकल्पिक विषय का चुनाव।


How to Choose Scoring Optional For UPSC Exam

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, अर्थात् प्रारंभिक, मुख्य और यूपीएससी बोर्ड साक्षात्कार। यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में 2 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पत्र होते हैं। हालांकि, यूपीएससी मुख्य परीक्षा में 9 प्रश्न पत्र हैं, जो कि वर्णनात्मक प्रकार के होते हैं। इन नौ प्रश्न पत्रों में से दो वैकल्पिक विषय के लिए हैं जिन्हें आपको चुनना होता है। वैकल्पिक पेपर्स 1 और 2 कुल कुल 500 अंको के होते हैं, इसलिए आपके अंतिम परिणाम में रैंक के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे बहुत से अभ्यर्थी हैं जो वैकल्पिक विषयों को समझने और चुनाव इत्यादि के विषय में भ्रमित रहते हैं। हम यहां इस विषय पर विचार करने के लिए कई कारक दे रहे हैं जो यूपीएससी परीक्षा में सबसे अधिक स्कोरिंग वैकल्पिक विषयों के संबंध में है।

यूपीएससी मेन परीक्षा में उपलब्ध वैकल्पिक विषयों की सूची

Agriculture Animal Husbandry and Veterinary Science Anthropology Botany Chemistry
Civil Engineering Commerce & Accountancy Economics Electrical Engineering Geography
Geology History Law Management Mathematics
Mechanical Engineering Medical Science Philosophy Physics Political Science & International Relations
Psychology Public Administration Sociology Statistics Zoology

आप नीचे दिये गये निम्नलिखित साहित्य विषयों से भी चुनाव कर सकते हैं।

यूपीएससी मेन परीक्षा में साहित्यिक विषयों की सूची

Assamese Bengali Bodo Dogri
Gujarati Hindi Kannada Kashmiri
Konkani Maithili Malayalam Manipuri
Marathi Nepali Odia Punjabi
Sanskrit Santhali Sindhi Tamil
Telugu Urdu English  

यहां यूपीएससी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के विषय उपलब्ध हैं। जब आप कोई वैकल्पिक विषय चुनते हैं, तो आपको निम्नलिखित कारकों को ध्यान में रखना चाहिए:

  • चयनित विषय में आपकी विशेषज्ञता व पूर्व अध्ययन / ज्ञान।

  • विषय के लिए आपकी पसंद और रुचि।

  • चयनित विषय के लिए उचित अध्ययन सामग्री और कोचिंग की उपलब्धता।

  • विषय की स्कोरिंग प्रकृति / अच्छे अंक अर्जित करने की प्रतिशतता।

  • विषय में अन्य प्रतिभागियों के बीच लोकप्रियता।

कुछ विषय काफी लोकप्रिय हैं और हजारों उम्मीदवारों द्वारा लिया जाता है उदाहरण के लिए, भूगोल, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास आदि सभी लोकप्रिय हैं। ये सभी विषय विभिन्न कारणों के लिए लोकप्रिय हैं लेकिन आपको इन्हें केवल तभी चुनना चाहिए, जब आप इस विषय में विशेष रुचि व झुकाव हो।

2010 से 2014 तक वैकल्पिक विषयों (प्रतिशत में) की सफलता दर|

Optional subject 2010 2011 2012 2013 2014
Medical Science 18.8 23.4 23.4 16.4 19.9
Management 14.3 5.6 14.4 13.8 11.4
Anthropology 12 13.2 6.6 11.8 11
Sociology 10.5 8.2 9.2 9.1 10.6
Animal Husbandry and Veterinary Science 10.1 10 23.1 15.6 14.3
Physics 9.9 9.6 6.4 8.8 9.3
Public Administration 9.2 7.9 5.1 6.2 5.3
Geography 8.6 7.6 7.2 5.6 7.3
Geology 8.3 10 14.3 6.7 3.6
Psychology 8.2 10.5 7.9 9.8 15.8
Law 8 8 17.1 24.3 17
Political Science and IR 7.6 9.7 10.9 6.1 6.3
Commerce and Accountancy 7.3 6.9 14.9 7.5 10.3
Mathematics 7.2 8.3 7.1 6.1 10
Economics 6.6 5.6 19 20.2 12.1
Chemistry 6.5 8.9 10.6 7.1 7.1
Mechanical Engineering 5.8 6.8 4.7 6.7 6.3
Zoology 5.5 7.1 12.7 9.8 11.4
Electrical Engineering 5.3 5.3 6.3 11.5 7.8
History 4.8 8.5 8.3 7.7 6.5
Philosophy 4.3 8.2 8.9 7.9 7
Botany 3.4 6.7 11.5 14 0
Civil Engineering 1.7 3.4 10.6 13 7.7
Agriculture 1.5 12.1 16.4 9.1 10.8
Statistics 0 5.3 6.3 16.7 16.7
Bodo Literature 100 0 0 NA NA
Dogri Literature 100 0              0 0 NA
Sindhi Literature (Devanagari script) 100 NA 0 0 0
Sindhi Literature (Arabic script) 100 NA NA NA 66.7
English Literature 26.7 15.1 21.9 16.7 9.1
Telugu Literature 24.6 8.2 11 4.3 10.7
Manipuri Literature 18.2 22.2 0 5 23.5
Tamil Literature 16.3 13.4 25 10.7 14.7
Marathi Literature 15.6 15.8 15.4 3.8 12
Malayalam Literature 14.6 27.3 15.2 8.7 10.8
Maithili Literature 14.6 10.1 14.7 10.7 14.7
Kannada Literature 14.4 24.7 13 12 10.6
Urdu Literature 8.5 40.9 22.2 17.9 19.4
Gujarati Literature 7.4 16.9 14.5 12.5 13.8
Sanskrit Literature 7.3 11.8 11.4 5.6 10
Hindi Literature 3.9 13.1 11.7 4.2 5.4
Punjabi Literature 2.6 16.7 10 11.1 6.6
Oriya Literature 0 7.1 0 10 0
Bengali Literature 0 20 0 16.7 33.3
Santhali Literature 0 33.3 33.3 100 0
Assamese Literature 0 25 37.5 0 0

http://iasplanner.com/civilservices/images/Optional-Papers-for-IAS.jpgकुछ विषयों को स्कोरिंग कहा जाता है लेकिन यह एक व्यक्तिपरक (Subjective) कारक है। इन विषयों की सटीक प्रकृति की वजह से इनको स्कोरिंग समझा जाता है जैसे - गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, इंजीनियरिंग विषयों तथा मानव विज्ञान इत्यादि। ये विषय कम व्याख्या त्मक और अधिक तथ्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक होते हैं और उम्मीदवारों का मानना ​​है कि उनके पास मानवीय विषयों के मुकाबले यहां उच्च स्कोर करने का बेहतर मौका होता है। इसके अलावा वैज्ञानिक विषयों में व्यक्तिगत पूर्वाग्रह / व्याख्या इत्यादि की अवश्यकता नही होती।

भूगोल व भूविज्ञान को भी इसके वैज्ञानिक प्रकृति के कारण स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जाता है तथा यह एक बहुत लोकप्रिय विषय भी है, क्योंकि कई लोग इसे दिलचस्प और तर्कसंगत पाते हैं। यदि आप संख्याओं (गणित) में अच्छे हैं, तो वैकल्पिक विषय के रूप में "सांख्यिकी" एक उत्कृष्ट विकल्प है। लेकिन यह सलाह केवल तभी दी जाती है जब आपके पास इस विषय की अध्ययन पृष्ठभूमि हो। मानविकी के छात्रों को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि अब वे क्या करें? क्योंकि किसी विषय में अच्छे अंक अर्जित करना उस विषय में रुचि व उसका ज्ञान है जो मायने रखता है।

यदि हम तकनीकी रूप से समझें तो गणित सबसे अधिक स्कोरिंग विषय होगा, लेकिन कोई भी बिना किसी पूर्व अध्ययन पृष्ठभूमि के इसमें सफलता नही पा सकता। इसके अलावा, इसमें अनुग्रह (Grace Mark) इत्यादि के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उदाहरण के लिए अगर आपको इतिहास के एक प्रश्न का सामना करना पड़ता है जिसका उत्तर देने के लिये आप सुनिश्चित हैं, तो आप कम से कम कुछ तो लिख ही सकते हैं और कुछ अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कुछ साहित्य विषयों जैसे मैथिली को स्कोरिंग माना जाता है, लेकिन अगर आपने इसे पहले नहीं पढ़ा है या इस भाषा को आप बिल्कुल भी नहीं जानते तो इस विषय को लेने का कोई फायदा नही है।

आईएएस परीक्षा में उच्चतम स्कोरिंग के लिए आप निम्न लेख पढ़ सकते हैं: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय।

इसलिए, अकेले एक विषय की क्षमता को हासिल करने से हिसाब से नहीं चलें क्योंकि वास्तव में विषय स्कोर नहीं करते हैं। ऐसा करने वाले उम्मीदवार (आप) हैं! इसलिये सर्वोत्तम तैयारी रणनीति और समर्पित कार्य के माध्यम से आप किसी भी विषय को सबसे अधिक स्कोरिंग बना सकते हैं। शुभकामनाएं!


कुछ महत्वपूर्ण लेख व रणनीतियां

सभी हिन्दी आर्टिकल्स पढ़नें के लिये यहां क्लिक करें।


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"