आईएएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम: नेपाली

Union Public Service Commission

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

नेपाली (साहित्य विषय)

प्रश्न पत्र -1

नोट: उत्तर नेपाली में लिखने होंगे।

खण्ड - क

1. नई भारतीय आर्य भाषा के रूप में नेपाली भाषा के उद्भव और विकास का इतिहास।
2. नेपाली व्याकरण और स्वनिम विज्ञान के मूल सिद्धांत:

  • संज्ञा रूप और कोटियां : लिंग, वचन, कारक, विश्लेषण, सर्वनाम, अव्यय।
  • क्रिया रूप और कोटियां : काल, पक्ष, वाच्य, धातु, प्रत्यय।
  • नेपाली स्वर और व्यंजन।

3. नेपाली भाषा की प्रमुख बोलियां।
4. नेपाली आंदोलन (हलन्त बहिष्कार, झारोवाद आदि) के विशेष संदर्भ में नेपाली का मानकीकरण तथा अधुनिकरण।
5. भारत में नेपाली भाषा का शिक्षण -  सामाजिक सांस्कृतिक पक्षों के विशेष संदर्भ में इसका इतिहास और विकास।

खण्ड - ख

  1. भारत में विकास  के विशेष संदर्भ में नेपाली साहित्य का इतिहास।

  2. साहित्य की मूल अवधारणाएं तथा सिद्धांत : काव्य/साहित्य, काव्य प्रयोजन साहित्यिक विधाएं, शब्द शक्ति, रस, अलंकार, त्रासदी, कामदी, सौंदर्यशास्त्र, शैली-विज्ञान।

  3. प्रमुख साहित्यिक प्रवृत्तियां तथा आंदोलन-स्वच्छंदतावाद, यथार्थवाद, अस्तित्ववाद, आयमिक आंदोलन, समकालीन नेपाली लेखन, उत्तर आधुनिकतावाद।

  4. नेपाली लोक साहित्य (केवल निम्न लिखित लोक स्वरूप) - सवाई, झाव्योरी सेलो संगिनी, लहरी।

प्रश्न पत्र - 2

नोट: इस प्रश्नपत्र में निर्धारित मूल पाठ्य पुस्तकों को पढ़ना अपेक्षित होगाऔर इसका प्रारूप इस प्रकार तैयार किया जाएगा जिससे अभ्यर्थी की आलोचनात्मक योग्यता की परीक्षा हो सके।

खण्ड - क

  1. सांता ज्ञान्डिल दास - उदय लहरी

  2. लेखनाथ पोडायल - तरुण तापसी
    (केवल III, V, VI, XII, XV, XVIII विश्राम)
  3. आगम सिंह गिरि - जालेको प्रतिबिम्ब : रोयको प्रतिध्वनि (केवल निम्नलिखित कविताएं-प्रसावकों, चिच्याहत्संग ब्यूझेको एक रात, छोरोलई, जालेको प्रतिबिम्ब : रोयको प्रतिध्वनि, हमरो आकाशमणी पानी हुन्छा उज्यालो, तिहार)।
  4. हरिभक्त कटवाल – यो जिन्दगी खाई के जिन्दगी : (केवल निम्नलिखित कविताएं जीवन; एक दृष्टि, यो जिन्दगी खाई के जिन्दगी, आकाश तारा के तारा, हमिलाई निरधो नासमझा, खाई मन्याता याहां, आत्मादुतिको बलिदान को।)
  5. बालकृष्णसाना – प्रहलाद
  6. मनबहादुर मुखिया-अंध्यारोमा बांचनेहारू (केवल निम्नलिखित एकांकी “अंध्यारोमा बांचनेहारू”, “सुस्केरा”)।

खण्ड – ख

  1. इंद्र सुन्दास–सहारा
  2. लिलबहादुर छेत्री – ब्रह्मपुत्र को छेउछाऊ
  3. रूप नारायण सिन्हा – कथा नवरत्न (केवल निम्नलिखित कहानियां - बिटेका कुरा, जिम्मेवारी कास्को, धनमातिको सिनेमा-स्वप्न, विध्वस्त जीवन)।
  4. इंद्रबहादुर रॉय – बिपना कटिपया : (केवल निम्नलिखित कहानियां-रातभरि हुरि चलयो, जयमया अफृमत्र लेखमाणी अईपुग, भागी, घोप बाबू, छुट्याइयो) ।
  5. सानू लामा – कथा संपद (केवल निम्नलिखित कहानियां - स्वास्नी मांछे, खानी तरमा एक दिन फुरबाले गौन छाड्यो, असिनाको मांछे)।
  6. लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा – लक्ष्मी निबंध संग्रह (केवल निम्नलिखित निबंध श्री गणेशाय नम:, नेपाली साहित्य को इतिहासभा, सर्वश्रेष्ठ पुरुष, कल्पना, कला रा जीवन, यधा बुद्धिमान की गुरु)
  7. रामाकृष्ण शर्मा – दासगोरखा (केवल निम्नलिखित निबंध कवि, समाज रा साहित्य, साहित्य मा सापेक्षता, साहित्यिक रुचिको प्रौढ़ता; नेपाली साहित्य की प्रगति)।

◄ यूपीएससी हिंदी माध्यम सिलेबस के मुख्य पृष्ठ में जाने के लिये यहां क्लिक करें।


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"