यूपीएससी परीक्षा के लिये मानचित्रों से विश्व भूगोल की तैयारी कैसे करें।

आईएएस परीक्षा के लिये विश्व का भूगोल विषय तैयार करने की रणनीति।


http://www.iasplanner.com/civilservices/images/World-Geography.jpg

मानचित्रों के पहले दुनिया असीम थी और क्षेत्रों तथा उनके विस्तार का पता लगाना कठिन था लेकिन मानचित्रों ने इसे आकार दिया और स्थानों को समझने योग्य बनाया।

अगर आप यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि मानचित्रों का अध्ययन करना आईएएस तैयारी का एक अभिन्न अंग है। प्रारंभिक परीक्षा में मानचित्र संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और यूपीएससी मुख्य परीक्षा में भूगोल के वैकल्पिक विषय के पेपर में भी इसका बहुत महत्व है। सामान्य तौर पर आप प्रारंभिक परीक्षा में मानचित्र अनुभाग से 9 से 10 प्रश्नों की अपेक्षा कर सकते हैं। हम यह जानते हैं कि पूर्व परीक्षाओं में पहले आपको रिक्त नक्शे दिए जाते थे और उस नक्शे पर स्थानों आदि को चिह्नित करना होता था, किन्तु वर्तमान में अब आपको नक्शे नहीं दिए जाते हैं केवल प्रश्नों में जगहों के नाम होते हैं और आपको उन्हें सही क्रम में व्यवस्थित करना होता है।

इसलिए, मानचित्रों के बारे में आपकी समझ  और जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए। यूपीएससी के कुछ उम्मीदवारों के बीच यह गलत धारणा व्याप्त है कि अन्य विषयों की तरह मानचित्रों भागों को भी रट कर सीख सकते हैं। लेकिन यह गलत है, हमें यह समझना चाहिये कि यूपीएससी द्वारा परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और उनसे निपटने के लिये एक अभ्यर्थी में मानचित्रों की एक सामरिक समझ की जरूरत होती है।

यह लेख आपको दुनिया के मानचित्र अनुभागों के सवालों को हल करने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव देगा और आप यह जान सकेंगे कि क्या सीखना है, कैसे सीखना है और इस सेक्शन से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

पहाड़ और महाद्वीप


आपको दुनिया के पहाड़ों और महाद्वीप के बारे में पता होना चाहिए कि वे कहां स्थित हैं। उदाहरण के लिए, एक संभावित प्रश्न यह भी हो सकता है कि "किस महाद्वीप में रॉकी पर्वत (Rocky Mountains) मौजूद हैं?" (जिसका उत्तर है उत्तरी अमेरिका)। इसी तरह, आपको घास के मैदानों और रेगिस्तानों का भी अध्ययन करना चाहिए।

पश्चिम एशिया (West Asia)


इस क्षेत्र को एक भारतीय दृष्टिकोण से पश्चिम एशिया कहा जाता है, लेकिन पश्चिम में इसे मध्य पूर्व के रूप में जाना जाता है। आपको कैस्पियन सागर (Caspian Sea) और अरल सागर (Aral Sea) जैसे विभिन्न समुद्रों के बारे में पता होना चाहिए।

संभावित प्रश्न:

  • "कैस्पियन सागर किन देशों की सीमा से है?" जिसका उत्तर है रूस, कज़ाख़िस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान।
  • "किस देश के बीच में अरल सागर स्थित है?" जिसका उत्तर है उज़्बेकिस्तान और कज़ाख़िस्तान।

अरबी द्वीप (Arabian Peninsula)


इस क्षेत्र में आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ी समस्या चलने के कारण यह यूपीएससी परीक्षा के संबंध से महत्वपूर्ण है। यहां के सभी देशों और उनकी राजधानियों की जानकारी रखें। याद रखिये कि आपको उत्तर से दक्षिण की सभी राजधानियों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा जा सकता है या फिर पूर्व से पश्चिम तक। रियाद, दोहा, अम्मान, आदि जैसे सभी राजधानियों और उनके स्थानों को जानिए और इसी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बिंदु लाल सागर भी है।

संभावित प्रश्न:

  • लाल सागर किस देश से घिरा है? इसका उत्तर है सऊदी अरब, मिस्र, सूडान, इरिट्रिया (Eritrea), जिबूती (Djibouti), सोमालिया (Somalia). यहां अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एडेन की खाड़ी, अक़ाबा की खाड़ी और सुएज़ की खाड़ी हैं।

अरब की खाड़ी (Persian Gulf)


इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इसराइल और फिलिस्तीन से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। गाजा पट्टी, गोलन हाइट्स और वेस्ट बैंक जैसे फिलिस्तीन के क्षेत्रों के बारे में जानें

अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि आपको उत्तर से दक्षिण की सभी प्रासंगिक राजधानियों के बारे में पता होना चाहिए या पूर्व से पश्चिम की। इसके साथ ही काला सागर (Black Sea) क्षेत्र पर फोकस करें और महत्वपूर्ण समुद्रों जैसे आज़ोव सागर (Sea of Azov), मरमरा सागर (Sea of Marmara), और ईजियन सागर (Aegean Sea) के बारे में जानें।

संभावित प्रश्न:

  • "वो कौन-कौन से देश हैं जो इसराइल की सीमा से जुड़े हैं?" इसका उत्तर है मिस्र (Egypt), जॉर्डन (Jordan), सीरिया और लेबनान (Syria and Lebanon)।
  • "काला सागर के आसपास के देशों के नाम।" इसका उत्तर है रूस (Russia), यूक्रेन (Ukraine), रोमानिया (Romania), बुल्गारिया (Bulgaria), तुर्की और जॉर्जिया (Turkey and Georgia)।

क्रीमिया या क्राईमिया एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं इसके साथ ही मध्य एशियाई देशों के बारे में भी जानकारी रखें। ताजिकिस्तान (Tajikistan), उजबेकिस्तान (Uzbekistan), अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) आदि जैसे देशों की राजधानियों के बारे में जानें।

पूर्वी एशिया (East Asia)


इस क्षेत्र में चीन बहुत महत्वपूर्ण है। जापान के सागर, पीला सागर (Yeallow Sea) , पूर्वी चीन सागर (East China Sea), दक्षिण चीन सागर (South China Sea), यह जानकारी रखें कि कौन-कौन से स्थान उनकी सीमाओं से जुड़े हैं।

चीन में महत्वपूर्ण शहरों बीजिंग (Beijing), शंघाई (Shanghai), हार्बिन (Harbin), गुआंगज़ौ (Guangzhou), हांगकांग (Hong Kong), झेंगझोऊ और चेंगदू (Zhengzhou and Chengdu) हैं।

बेंगलुरु और चेंगदू (Bangalore and Chengdu) को ट्विन टाउन (Twin Towns) या बहन शहरों (Sister Cities) के रूप में विकसित किया जा रहा है। कोलकाता और कुनमिंग, इन दोनों शहरों के बीच एक मार्ग की योजना बनाई गई है। एक संभावित प्रश्न यह भी है कि पूर्व, पश्चिम में कोलकाता (Kolkata), ढाका (Dhaka), नेपीडा (Naypyidaw) और कुनमिंग (Kunming) को व्यवस्थित करें।

दक्षिण चीन सागर (South China Sea)


यहां के स्थान चीन (China), वियतनाम (Vietnam, हैनान (Hainan), मलेशिया और फिलीपींस (Malaysia and Philippines) हैं। चीन यहां कई देशों के साथ विवादों में शामिल है, जगहें जो इस विवाद में है वो हैं - पारासेल (Paracel), स्कारबोरो शोल और द स्प्रेटी आइलैंड्स (Scarborough Shoal and Spratly Islands) हैं। इससे जुड़ा संभावित प्रश्न हो सकता है कि "चीन और फिलीपींस के बीच किस द्वीप पर विवाद है?"

दक्षिण पूर्व एशिया की नदियां (Rivers in Southeast Asia): इससे जुड़ा संभावित प्रश्न यह हो सकता है कि "पश्चिम से पूर्व तक नदियों को व्यवस्थित करें - इर्राबैडी (Irrawaddy River), सालवीन (Salween River), चाओ फ्राया और मेकांग (Chao Phraya River and Mekong River)।

इंडोनेशिया (Indonesia)


  • सुमात्रा और जकार्ता पर फोकस करें क्योंकि सुमात्रा सन् 2004 में सुनामी का प्रमुख केंद्र था।

दक्षिण एशिया (South Asia)


  • सभी सार्क देशों (अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव) को देखें।


जापान (Japan)


यहां के चार प्रमुख द्वीप - होक्काइदो (Hokkaido), होन्शू (Honshu), शिकोकू और क्यूशू (Shikoku and Kyushu) को जानें और याद करने के लिए स्थान हैं - फुकुशिमा (Fukushima), ओसाका (Osaka), ह्योगो (Hyōgo), क्योटो (Kyoto), हिरोशिमा (Hiroshima), नागासाकी और टोक्यो (Nagasaki and Tokyo)।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)


इसका भौतिक मानचित्र बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे - ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (Great Dividing Range), सिम्पसन डेजर्ट (Simpson Desert), ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef), ग्रेट विक्‍टोरिया डेजर्ट (Great Victoria Desert), आराफ़ूरा साग (Arafura Sea), तिमोर सागर (Timor Sea), कार्पेन्त्रिया की खाड़ी (Gulf of Carpentaria), बॉस स्ट्रेट (Bass Strait), तस्मानिया (Tasmania), मरे-डार्लिंग बेसिन (Murray–Darling basin)।

संभावित प्रश्न:

  • "ग्रेट डिवाइडिंग रेंज किस महाद्वीप में स्थित है?"
  • इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर जैसे सिडनी (Sydney), कैनबरा (Canberra), पर्थ (Perth), एडिलेड (Adelaide), डार्विन (Darwin), ब्रिस्बेन और मेलबर्न (Brisbane and Melbourne)को उत्तर से दक्षिण तक व्यवस्थित करें।

न्यूजीलैंड (New Zealand)


कुक स्ट्रेट न्यूजीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीपों के बीच स्थित और इन्हें अलग करता है। इसके अलावा माउंट कुक, दक्षिणी ऐल्प्स (Southern Alps), और शहरों में क्राइस्टचर्च (Christchurch), डुनेडिन (Dunedin), नेपियर (Napier), हैमिल्टन (Hamilton), ऑकलैंड (Auckland) इत्यादि के बारे में जानें।

यूरोप (Europe)


यहां भूमध्य सागर (Mediterranean Sea), तुर्की (Turkey), ग्रीस (Greece) ityaadi महत्वपूर्ण भाग है। इससे संभावित प्रश्न में आपसे भूमध्य सागर के आसपास के देशों के बारे में पूछा जा सकता है जैसे - मोरक्को (Morocco), अल्जीरिया (Algeria), ट्यूनीशिया (Tunisia), लीबिया (Libya) , मिस्र, इज़राइल, लेबनान, साइप्रस (Cyprus), सीरिया, तुर्की, ग्रीस, अल्बानिया (Albania), मोंटेनेग्रो (Montenegro), बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना (Bosnia and Herzegovina), क्रोएशिया (Croatia), स्लोवेनिया (Slovenia), इटली (Italy), फ्रांस और स्पेन (France and Spain)।

ग्रीस (Greece): ईजियन सागर (Aegean Sea), आयोनियन सागर (Ionian Sea), भूमध्य सागर, क्रेते का सागर (Sea of Crete) और ग्रीस के द्वीप समूह के बारे मे जानें।

स्केंडिनेविया प्रायद्वीप (Scandinavian Peninsula)


  • इसके आसपास के देश तथा उन देशों की राजधानियां, बाल्टिक सागर (Baltic Sea), कील नहर (Kiel Canal) के बारे में जानें।

उत्तरी अमेरिका (North America)


इसका भौतिक नक्शा समझें, एपलाशियन पर्वतमाला (Appalachian Mountains), ओज़ार्क पठार (Ozark Plateau), एडवर्ड के पठार (Edwards Plateau), रॉकी पर्वत, कोलंबिया पठार (Columbia Plateau), सिएरा नेवादा (Sierra Nevada), सोनारा डेजर्ट, कोलोराडो पठार। झीलों में सुपीरियर झील (Lake Superior), मिशिगन (Michigan), हुरोन (Huron), एरि (Lake Erie), ओंटारियो (Lake Ontario) आदि। यहां के स्थानों को भी इन्हें पूछे जाने वाले क्रम से व्यवस्थित करने का अभ्यास करना चाहिए।

दक्षिण अमेरिका (South America)


यह देश महत्वपूर्ण है जिससे उदाहरण के लिए पूछा जा सकता है कि "कौन सा देश प्रशांत महासागर और मैक्सिको की खाड़ी दोनों की सीमाओं में आता है?", जिसका उत्तर है कोलंबिया।

"दक्षिण अमेरिका में कौन सा देश ब्राजील के साथ सीमा साझा नहीं करता? जिसका उत्तर है चिली और इक्वाडोर (Chile and Ecuador)।

यहां की राजधानियों को जानें और इसके भौतिक मानचित्र में अमेज़ॅन बेसिन (Amazon Basin), ब्राजीली हाइलैंड्स (Brazilian Highlands), ब्राजीलियन शील्ड (Brazilian Shield), पम्पास (Pampas), पेटागोनिया डेजर्ट (Patagonian Desert), ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला (Andes Mountains), लानोस (Llanos), कैम्पोस और ललनोस (Campos and Llanos), आताकामा मरुस्थल (Atacama Desert), गैलापागोस द्वीपसमूह (Galápagos Islands) इत्यादि का अध्ययन करें।

अफ्रीका (Africa)


यहां पश्चिमी क्षेत्रों में वो देश कौन से हैं जिनको आइवरी कोस्ट (Ivory Coast), गोल्ड कोस्ट (Gold Coast), स्लेव कोस्ट (Slave Coast of West Africa) और ग्रेन कोस्ट (Grain Coast) कहा जाता है। लाल सागर क्षेत्र के बारें में अध्ययन करें क्योंकि यह क्षेत्र  पाइरेसी जैसी गतिविधियों के कारण महत्वपूर्ण है।

दक्षिण अफ्रीका: जानें कि एन्क्लेव देश कौन-कौन से हैं? जो हैं - स्वाज़ीलैंड और लेसोथो (Swaziland and Lesotho)। दक्षिण अफ्रीका में महत्वपूर्ण जगहों को जानें जैसे - केप टाउन (Cape Town), जोहान्सबर्ग (Johannesburg), प्रिटोरिया (Pretoria), डरबन और ब्लूमफ़ोनटेन (Durban and Bloemfontein)। महत्वपूर्ण देशों जैसे अंगोला, नामीबिया, बोत्सवाना, ज़िम्बाब्वे, ज़ाम्बिया, मोज़ाम्बिक इत्यादि के बारे में अध्ययन करें।

इसके भौतिक नक्शे में सहारा मरुस्थल (Sahara Desert), कांगो बेसिन (Congo Basin), नामीब डेजर्ट (Namib Desert), कालाहारी डेजर्ट (Kalahari Desert), विक्टोरिया झील (Lake Victoria), टांगानिका झील (Lake Tanganyika), एटलस रेंज (Atlas Mountains), पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट (East African Rift Valley) और नदियो जैसे नील नदी, कांगो नदी (Congo River) और अस्वान बांध (Aswan Dam) के बारे में अध्ययन करें।

इस भाग में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिये नीचे दी गयी महत्वपूर्ण बात याद रखने योग्य हैं:

  • सभी महाद्वीपों में भौतिक रचना व विशेषताएं जानें।
  • महत्वपूर्ण जगहों व शहरों का उत्तर से दक्षिण या फिर पूर्व से पश्चिम के क्रम में व्यवस्थीकरण करना।
  • समुद्र, झील, रेगिस्तानों, पर्वत श्रृंखलाओं इत्यादि के बारे में जानकारी रखना।

data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"