यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्री एंड मेन्स) पैटर्न - 2023

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का सपना आप में से कई लोग देखते हैं, किन्तु सबसे जरूरी बात ये है कि इस परीक्षा की पूरी प्रक्रिया क्या होती है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरु करने से पहले उसकी आधारभूत जानकारी व प्रकृति के बारे में जानना अति आवश्यक है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और इसे विस्तार से समझेंगे।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE PRELIMS)

इस परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं जो कि मात्र क्वालीफाइंग (Qualifying in nature) होते हैं। पहला पेपर होता है जनरल एबिलिटी टेस्ट (General Ability Test) और दूसरा सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT). इन पेपरों को जीएस पेपर- 1 और जीएस पेपर - 2 भी कहा जाता है, जीएस यानि जनरल स्टडीज (General Studies - सामान्य अध्ययन)। इन पेपरों में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं जो हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाते हैं। जो सवाल केवल अंग्रेजी भाषा से जुड़े होते हैं, वो आपको केवल अंग्रेजी भाषा में ही मिलते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिये अभ्यर्थी को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

जनरल एबिलिटी टेस्ट (जीएस पेपर- 1) में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है, जबकि सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएस पेपर - 2) में हल एक सवाल 2.5 अंकों का होता है। निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) इन दोनों पेपर में की जाती है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/3 अंक काट लिये जाते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी एक ही प्रश्न के दो जवाब मार्क कर देता है तो उसे भी गलत ही माना जाता है, भले ही मार्क किये गये दोनों विकल्पों में से एक सही ही क्यों न हो। ध्यान रहे कि यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है और आप उसे मार्क नहीं करते हैं तो उसके लिये निगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE MAINS)

प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेने के पश्चात आप मुख्य परीक्षा दे सकते हैं। मुख्य परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है।
  • क्वालीफाइंग पेपर्स (QUALIFYING PAPERS)
  • मेरिट बेस्ड पेपर्स (MERIT BASED PAPERS)

क्वालीफाइंग प्रश्नपत्र: क्वालीफाइंग पेपर्स में कुल दो (2) पेपर्स होते हैं, ये दोनो ही पेपर क्वालीफाइंग (Qualifying in nature) होते हैं। क्वालीफाइंग पेपर्स को हम दो भागों में समझ सकते हैं पेपर-A तथा पेपर-B, जिनमें प्रत्येक प्रश्नपत्र 300 अंकों का होता है। पेपर-A में उम्मीदवार को भारतीय संविधान की 8वीं सूची के अनुसार एक भाषा पेपर का चयन करना होता है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। सन 1967 में 21वें संविधान संशोधन द्वारा सिंधी भाषा 8वीं अनुसूची में जोड़ी गई थी। सन 1992 में 71वें संविधान संशोधन द्वारा कोंकणी, नेपाली तथा मणिपुरी भाषाएँ 8वीं अनुसूची में जोड़ी गई थीं। सन 2003 में 92वें संविधान संशोधन द्वारा संथाली, मैथिली, बोडो तथा डोगरी भाषाएँ 8वीं अनुसूची में जोड़ी गई थीं। पेपर-B अंग्रेजी भाषा का पेपर होता है।

मेरिट बेस्ड पेपर्स: ये कुल सात (7) मेरिट बेस्ड पेपर्स होते हैं जिनमें प्रत्येक पेपर 250 अंकों के लिये होता है। इन पेपर्स के लिये तीन घंटो का समय निर्धारित होता है। ये सभी पेपर्स व्यक्तिपरक (Subjective) टाइप के होते हैं, जिन्हें ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। सभी प्रश्न हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में होते हैं, तथा सभी सातों प्रश्नपत्रों के अंकों का कुल योग 1750 होता है। (नोट: दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है)

UPSC MAINS PAPERS

UPSC MAINS PAPERS

नोट: प्रश्नपत्र 6 और 7 वैकल्पिक विषय के लिये होंगे जिनका कुल योग (250x2) 500  अंकों का होता है। यूपीएससी द्वारा जारी की गयी 25 विषयों की सूची में से किसी एक वैकल्पिक विषय का चुनाव उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है, कि पेपर-A तथा पेपर-B क्वालीफाइंग होते हैं किन्तु इनके अंक फाइनल मेरिट के लिये नहीं जोड़े जाते हैं। याद रहे कि यदि पेपर A और B को पास नही किय गया तो बाकी के पेपर्स चेक नही किये जाएंगे।

पर्सनालिटी टेस्ट / इंटरव्यू

पर्सनल इंटरव्यू के लिये कुल 275 अंक अलग से निर्धारित किये जाते हैं। अब इन सभी पेपर्स और इंटरव्यू (For Merit Calculation) के लिये निर्धारित अंकों का कुल योग 2025 बन जाता है। सफल उम्मीदवार की मेरिट मुख्य परीक्षा तथा पर्सनालिटी टेस्ट (Personality Test/Interview) में अर्जित किये गये अंकों के आधार पर बनती है।

कुल अंक: 1750 + 275 = 2025

महत्वपूर्ण लिंक्स: सामान्य अध्ययन सिलेबस मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषय) सिलेबस एनसीईआरटी पुस्तकें

अन्य महत्वपूर्ण लेख

सुझाव व त्रुटियों की सूचना देने के लिये यहां क्लिक करें।

data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"